शर्मनाक...दोस्त की पत्नी से होटल में दरिंदगी, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया; हैवानियत का पूरा मामला जान कांप उठेगी रूह
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 11:49 AM (IST)
पानीपत : हरियाणा के पानीपत से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां मानवता और सामाजिक भरोसे को तार-तार कर देने वाली एक घटना ने सबको दहला दिया है। एक महिला के साथ उसके पति के ही दोस्त ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता मे बताया कि आरोपी रवि राणा ने उसके साथ घिनौनी हरकत की है। आरोपी की उसके पति के साथ सालों पुरानी दोस्ती थी। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था। फरवरी 2026 में आरोपी उसे बहाने से एक होटल में ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह इस अश्लील वीडियो के जरिए लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।
आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज करते हुए तुरंत कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।