दक्षिण हरियाणा को हाईकोर्ट की सर्किट बैंच मिले, राज्यसभा में संजय भाटिया ने उठाया मुद्दा
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 06:05 PM (IST)
पानीपत: राज्यसभा में गुरुवार को शून्यकाल दौरान सांसद संजय भाटिया ने गुरुग्राम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सर्किट बेंच स्थापित किए जाने की प्रभावी एवं तथ्यपरक मांग उठाई। उन्होंने ति कहा कि यह केवल न्यायिक सुविधा का विषय नहीं है बल्कि 'सबके लिए सुलभ न्याय', न्यायिक विकेंद्रीकरण, निवेश रा प्रोत्साहन और इज ऑफ डूइंग बिजनैस से जुड़ा राष्ट्रीय महत्व का विषय है।
भाटिया ने ति कहा कि वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा एने हाईकोर्ट केवल चंडीगढ़ में होने के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, के महेंद्रगढ़ तथा दक्षिण हरियाणा के अन्य जिलों न्द्र के लाखों वादकारियों, अधिवक्ताओं, उद्योगों, एम.एस.एम.ईज और कॉर्पोरेट संस्थानों को प्रत्येक मामले में चंडीगढ़ जाना पड़ता है। य इससे मुकद्दमेबाजी की लागत बढ़ती है, समय ब्त की हानि होती है तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक जटिल बन जाती है। इन परिस्थितियों में गुरुग्राम में हाईकोर्ट की सर्किट बैंच स्थापित करना समय की मांग है।
भाटिया ने सदन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित करवाया कि हाल ही में गुरुग्राम में अत्याधुनिक 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का उद्घाटन किया गया है। यह परिसरहाईकोर्ट की सर्किट बैंच के संचालन के लिए उपयुक्त आधार प्रदान करता है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हरियाणा सरकार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर गुरुग्राम में हाईकोर्ट की सर्किट बैंच स्थापित किए जाने की व्यवहार्यता शीघ्र प्रारंभ की जाए।