हरियाणा के परमबीर बने मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, घर में बधाई देने वालों का लगा तांता

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 04:38 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी):  फरीदाबाद जिले के गांव पावटा के मूल निवासी परमबीर भड़ाना को मुंबई में पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से फरीदाबाद में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके पैतृक गांव पावटा मोहब्बताबाद में रह रहे परिवार के सदस्यों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग परिजनों को मिठाई खिलाकर बाधाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari, haryana

मुंबई जैसे बड़े नगर में पुलिस आयुक्त नियुक्त होने पर जहां एक तरफ परिजनों में खुशी का माहौल है, वहीं कंधों पर भारी जिम्मेदारी भी है। क्योंकि मुंबई एक अपराधिक क्षेत्र है जहां कई गैंग अपना अपना दबदबा बनाए रखना चाहती हैं। वहीं इसके साथ अंतरराष्ट्रीय मोस्ट वांटेडों की नजर भी मुंबई पर ही टिकी रहती है। ऐसे में पद को संभालना खुद के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। 

परमबीर भड़ाना के परिजनों ने कहा कि जब से क्षेत्रवासियों को मालूम हुआ है कि उनके गांव पावटा का बेटा मुंबई का पुलिस कमीश्नर बना है, तभी से लोग उनके घर में बधाई देने के लिए आ रहे हैं। परिजनों की माने तो उन्हें बहुत खुशी है कि आज उनके पारिवारिक सदस्य को इतना बड़ा पद मिला है। उन्हें उम्मीद है कि इस पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि परमबीर बहुत ही सरल स्वभाव के हैं, वह जब भी गांव आते हैं तो बिल्कुल गांव के ही बच्चे की तरह सबसे मिलते हैं। सबका हाल चाल पूछते हैं उनका जीवन सादा है, घर में भी चूल्हे की रोटियां उन्हें बहुत पसंद हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static