टोहाना में शामलात जमीन के बदले 50 हजार रुपये की घूस ले रहा था पटवारी, ACB ने ऐसे जाल में फंसाकर रंगेहाथ दबोचा

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 07:24 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में कार्यरत पटवारी उमेद बुरा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई डीएसपी अंबाला ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की। पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम ने एक विशेष योजना बनाई थी। गांव पारता निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी उमेद बुरा श्यामलात जमीन के बदले 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। कपिल ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी थी। विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता कुलदीप  को नोटों के नंबर लिखकर और उन पर रंग लगाकर दिए। जैसे ही उमेद बुरा ने ये रुपये लिए, टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथ पानी में डुबोने पर रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने पटवारी उमेद बुरा के कमरे और संबंधित रिकॉर्ड की भी गहन जांच की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस बारे में जब डीएसपी ओमप्रकाश से बाइट लेनी चाही तो उन्होंने बाइट देने से मना कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static