लोग अब प्रदेश की गठबंधन सरकार से मुक्ति पाने के लिए  बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं: डा. सुशील गुप्ता

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 05:12 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी):  आम आदमी पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी एवं दिल्ली से पार्टी के राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुपता का कहना है कि हरियाणा में आज पूरी तरह से माफिया राज चल रहा है और अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच रहा है। मगर गठबंधन सरकार इससे निबटने की बजाये सिर्फ ब्यानबाजी तक ही सीमित होकर रह गई है। यही वजह है कि आम आदमी का अब इस सरकार से भी भरोसा उठ चुका है जबकि कांग्रेस तो पहले ही अपना विश्वास खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों का पूरा भरोसा एवं विश्वास आम आदमी पार्टी पर है तथा उनकी निगाहें साल 2024 में होने वाले आम विधानसभा चुनावों पर हैं तथा वे राज्य में आप की सरकार बनाने का मन पूरी तरह से बना चुके हैं। डा. गुप्ता आज यहां अलग अलग दो कार्यक्र मों में जिनमें से एक पत्रकार रह चुके सेक्टर 25 में सोहनलाल वर्मा के आवास पर तथा दूसरा सेक्टर 21 में दर्शन बंसल के आवास पर लोगों को पार्टी में शामिल करवाने के अवसर पर बोल रहे थे। यह दोनों ही कार्यक्रम पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने आयोजित करवाये थे। दोनों ही कार्यक्रमों में सैंकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता गृहण की,जिन्हें आप के वरिष्ठ नेताओं ने टोपियां पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।

डा. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि आज प्रदेश के  हालात इस कद्र बदतर हो चुके हैं कि एक ओर यमुनानगर से लेकर डाडम तक अवैध खननन हो रहा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी आमने सामने हैं और एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा रहे हैं। इसके आलावा भ्रष्टाचार में सरकार गठबंधन के चलते एक दूसरे के विभागों में होने वाले घोटालों को देखते हुए भी अनदेखी करती है।

पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि जहां गठबंधन की सरकार को घपलों घोटालों से फुर्सत नहीं है,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से दीवाला पिट चुका है। उसके नेता सरकार को घेरने की बजाये आपस में ही लड़ रहे हैं। उसके एक पूर्व विधायक ने जो टवीट किया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व मुख्यमंत्री की जेब में है। पहले कांग्रेस एक समूह हुआ करती थी अब एक व्यक्ति है। तो दूसरी ओर  हरियाणा कांग्रेस कार्यालय में  हुड़ा की खडांऊ  रखने की तुूमलना रामायाण के उस खंड  की याद दिलाती है जब भगवान श्रीराम 14 साल के लिए वनवास को गये थे तेाउनके भाई भरत ने उनके खडाऊ राम दरबार में रख दिए थे।

विधायक की इस बात से ऐसा लगता है कि हुड़ा को 14 साल का वनवास मिल गया है।  अब आप पार्टी प्रदेश की जनता को दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर असल राम राज्य देगी जो आज तक न कांग्रेस दे पाई और न ही भाजपा। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में सरकार की लापरवाहियों को आम जन के सामने रखेगी तथा बतायेगी कि किस तरह से उसने अपने चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किये थे उनमें से पूरे अब तक नहीं हुए और किन किन के बारे में तो अब बात तक नहीं होती।

उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी है जो खुद काम करती है तो सत्तारुढ दल से आमजन की मदद से काम करवाना भी जानती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की नाकामियों को लेकर एक प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला पंचकूला के संगठनमंत्री ईश्वर सिंह, चेयरमैन राहुल भारतीय तथा जिला पंचकूला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी भी उपस्थित थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static