''दुष्प्रचार करने वाले को जनता ने नकारा'', जाखल रैली में कांग्रेस पर बरसे सीएम सैनी
punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 08:29 PM (IST)
टोहाना (सुशील सिंगला) : जाखल में जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह लाडवा और जाखल में एक समान विकास कार्य करवाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखल में जो पानी की समस्या लिए जगह ढूंढ कर समाधान करवाया जाएगा। वहीं सीएम सैनी ने कांग्रेस को दुष्प्रचार करने वाली पार्टी बताई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादे पर कहा कि 7 मार्च को विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है, 7 मार्च के बाद से ही 2100 रुपए महीना देना शुरू की जाएगी। महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना देना मोदी सरकार की गारंटी है जिसे वे हर हाल में पूरा करेंगे। नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होनें दुष्प्रचार करने का काम किया है। जिसे हरियाणा की जनता ने नकार दिया। सैनी ने कहा कि विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी जनता द्वारा कांग्रेस को नकारा जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
जरनैल सिंह ने कांग्रेस द्वारा नोटिस जारी करने की बात को नकारा, कहा- मुझे अभी तक कोई Notice नहीं मिला