जरनैल सिंह ने कांग्रेस द्वारा नोटिस जारी करने की बात को नकारा, कहा- मुझे अभी तक कोई Notice नहीं मिला
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:42 PM (IST)
फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले रतिया के कांग्रेस विधायक सरदार जरनैल सिंह को भी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। इससे पहले कांग्रेस के चार विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनवैलिड वोट को लेकर रतिया कांग्रेस के विधायक जरनैल सिंह मीडिया के सामने आए।
जरनैल सिंह ने इनवैलिड वोट पर कांग्रेस द्वारा नोटिस जारी होने की बात को नकारा और कहा कि मुझे अभी तक पार्टी की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला, नोटिस आया तो जवाब दूंगा। नोटिस के सवाल पर जरनैल सिंह बोले मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही, मुझे बदनाम किया जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)