स्वतन्त्रता दिवस पर काले झंडे दिखाने वाले देश हितेषी नहीं: संजय शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 12:48 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा कुरुक्षेत्र पहुंचे और मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा  कि स्वतंत्रता दिवस देश का बहुत बडा त्योहार है और इस दिन कोई यदि तिरंगे की बजाए काला झंडा लगाएगा, ऐसे लोग किसान हितैषी नही बल्कि देशद्रोही हैं। शर्मा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन काले झंडे दिखाने वाला व्यक्ति भारत का सच्चा नागरिक नहीं हो सकता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर काले झंडे लगाने को देश की जनता कभी स्वीकार नही कर सकती। वहीं किसानों को भी इन तथाकथित किसान नेताओं का विरोध करना चाहिए। 

डा. संजय शर्मा ने किसान यूनियन द्वारा किसान अध्यादेश के खिलाफ किए जा रहे प्रचार पर बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का फैसला लिया हुआ है इसके लिए ही सरकार किसान हित में तीन अध्यादेश लेकर आई है। सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों से देश के किसानों को मुनाफा होगा व खेती फायदे का सौदा बनेगी। शर्मा ने कहा कि बेवजह किसान यूनियन वाले किसानों को बहका रहे हैं। वहीं मंडियां ऐसे ही चालू रहेगी और अनाज भी सरकारी मूल्य पर ही बिकेगा। वहीं एफपीओ के माध्यम से किसान अपनी फसलों को अच्छे भाव में बेच सकेंंगें व भंडारण को लेकर भी सरकार अध्यादेश लेकर आई है जिसके तहत किसान अपनी फसलों का भंडारण कर सकेंगें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static