अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, रैफर

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 11:28 AM (IST)

अम्बाला छावनी (जतिन) : बब्याल क्षेत्र में व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। वह घर पर अकेला था, उसकी पत्नी अपनी बहन के ऑप्रेशन के लिए कैंट के रामबाग रोड पर स्थित रोटरी अस्पताल गई हुई थी। जब आग लगने के बाद व्यक्ति ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंची।

डाक्टर्स ने प्राथमिक उपचार देकर मरीज को पी.जी.आई. 32 रैफर कर दिया गया है। व्यक्ति 40 से 50 प्रतिशत झुलस गया है। महिला ने बताया कि रामबाग रोड पर स्थित रोटरी अस्पताल में उसकी बहन का ऑप्रेशन होना था। वह पति सुशील कुमार के साथ सुबह से ही बहन के पास थी। दोपहर करीब 3 बजे तक पति अस्पताल में ही थे, उसके बाद बब्याल घर चले गए थे। 

शाम को पड़ोसियों का फोन आया कि सुशील कुमार ने खुद को आग लगा ली है उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल में ले जा रहे हैं। तभी रोटरी अस्पताल से कैंट नागरिक अस्पताल पहुंची तब तक डाक्टर्स ने पति को उपचार देकर चंडीगढ़ पी.जी.आई. 32 रैफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में यह साफ नहीं हो पा रहा कि सुशील कुमार ने खुद को आग लगाई क्यों? मामले की सूचना मिलने पर महेशनगर थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static