बीच रोड पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, पांच पर लगा आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 02:45 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना रोड पर बी फार्मेसी के छात्र व उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी कार सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दिए बयान में गांव हरसनपुर सेक्टर-76 निवासी नमन बोकन ने बताया कि वह के आर मंगलम यूनिवर्सिटी सोहना में बी फार्मेसी के तीसरे सत्र का छात्र है। 18 मार्च को वह कॉलेज से अपने घर दोस्त विवेक के साथ बाइक पर जा रहा था।  जब वह मारुति कुंज फ्लाइओवर के उपर से जा रहे थे तो पीछे से एक KIA गाड़ी आई जिसमें पांच युवक थे। उन्होंने गाड़ी को आगे लगाकर उनकी बाइक रुवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपनी बाइक भगा दी। कुछ दूरी पर जाकर उन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया और पीछे से पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गाड़ी से श्याम खटाना, कुणाल लोहिया, रोनित, काव्या, कृष उतरे जिन्होंने उसे व विवेक का पीटना शुरू कर दिया।

 

इस दौरान विवेक बचने के लिए रोड की तरफ भागा जबकि इन पांचों ने उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। विवेक ने उसे बादशाहपुर छोड़ दिया जहां उसने अपने भाई को बुलाया और उसका भाई उसे अस्पताल ले गया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static