लापरवाही ने ली जान: अस्पताल में सीवरेज साफ करते समय जहरीली गैस से प्लंबर की मौत, प्रबंधन सहित 8 पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 12:30 PM (IST)

बहादुरगढ़:  महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में स्थित अस्पताल के परिसर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश हुए प्लंबर सुनील ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया है। उसकी पत्नी मीनू ने थाना सदर बहादुरगढ़ में अस्पताल के सुनील । फाइल फोटो प्रबंधक समेत आठ पर एफआईआर दर्ज कराई है।

आरोप लगाया कि अस्पताल के अधिकारियों ने सुनील को बीमार होने के बावजूद जबरन सीवरेज टैंक की सफाई करने भेजा जवकि वह तो प्लवंर था। इसके अलावा उसे सुरक्षा किट भी मुहैया नहीं कराई जिससे गैस चढ़ने से उसकी मौत हो गई।मीनू ने यह भी आरोप लगाया कि सुनील का 18 मई को अवकाश था। इसके बाद भी उसे बुलाकर सोमवार को टैंक में सफाई कार्य के लिए उतारा गया। हादसे की सूचना इलाज संबंधी स्पष्ट जानकारी नहीं देने के बारे में बताया। कहा कि परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो उन्हें मौत की सूचना मिली। इस हादसे में चार अन्य कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।  

इनके खिलाफ प्राथमिकी

एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि डाबौदा कलां निवासी सुनील की मौत के बाद मीना सुभाष गुप्ता, कुनाल बंसल, प्रेम गर्ग, अशोक कुमार गर्ग, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता प्रधान, राजीव भारद्वाज एचओडी व अंशुल इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static