पी.एम. आवास योजना के 42 लाभार्थियों को 38 लाख की राशि जारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 12:26 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो): नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 42 लाभाॢथयों को 38 लाख रुपए की राशि की है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में सी.पी.ओ. ब्रांच के कर्मचारियों ने शहर के मेयर गौतम सरदाना की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों को एक-एक लाख का चैक भेंट किया। सी.पी.ओ. ब्रांच के कर्मचारियों ने बताया कि पी.एम.ए.वाई. के तहत बी.एल.सी. कैटेगरी में बी.एल.सी.एन. व बी.एल.सी.ई. के लाभाॢथयों को एक-एक लाख का चैक दिया है। उन्होंने बताया कि बी.एल.सी.एन. के तहत वे लोग शामिल हैं जिन्होंने अपने मकान का आकार बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। 

जैसे किसी का मकान एक कमरे है व उसको 2 या 3 कमरों का बनाना है। इसके अलावा बी.एल.सी.ई. के तहत वे लोग आते हैं जिन्होंने नया मकान बनाने के लिए आवेदन किए हैं।  इस कैटेगरी के तहत जिन लोगों के पास खुद की जमीन तो है लेकिन रहने के लिए मकान हैं, या फिर जिनके  मकान कंडम हो चुके हैं। इससे पहले निगम द्वारा बी.एल.सी. के ही 36 लोगों को योजना की 2 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static