Haryana : हाइड्रोजन ट्रेन के साथ PM मोदी ने बांटी खुशियां, जींद में PM आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 03:50 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : भारतीय रेलवे के 170 से अधिक वर्षों के इतिहास में 17 जुलाई, 2026 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। इस दिन हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह केवल एक नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत के परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा, अत्याधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता के नए युग का आगाज है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपकर उन्हें बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस दौरान PM के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो रहा है और सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static