पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलोग्राम अफीम सहित तस्कर काबू
punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 06:45 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : सिरसा जिला की सीआईए पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान सिविल अस्पताल रोड़ सिरसा क्षेत्र से एक व्यक्ति को लाखों रुपए की दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सुधीर पुत्र रामदेव निवासी केवलड़ी शेरगाटी ,बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।
थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान सिविल अस्पताल रोड़ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसने पुलिस को देख कर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे