सात साल बाद पकड़ा गया लुटेरा, अदालत ने था भगोड़ा घोषित
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 07:03 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने सात साल बाद काबू किया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आपको बता दें कि 24 फरवरी 2017 को खेड़की दौला थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 23 फरवरी 2017 की रात को सेक्टर-82 नजदीक बेसटेक बिल्डिंग के पास अमेजन कम्पनी से सामान लोड होकर एक ट्रक निकला था, जिसको 1 ऑल्टो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर अवैध हथियार के बल पर लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, परन्तु इस वारदात में शामिल एक आरोपी मुकेश निवासी गांव रायपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) फरार चल रहा था। आरोपी मुकेश को पुलिस की अर्जी पर अदालत ने भगौड़ा अपराधी घोषित करते हुए शिवाजी नगर थाने में धारा 174A IPC के तहत केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल खेड़कीदौला से काबू कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।