दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों के रास्ते में आई पुलिस, पलवल और फरीदाबाद में झाड़सेतली में रोका

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 10:25 AM (IST)

फरीदाबाद: पलवल से दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों के रास्ता  सीकरी में पुलिस ने रोक लिया। करीबन 150 से अधिक पलवल और फरीदाबाद के किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले थे। पलवल से   किसान अपने ट्रैक्टर पर और पैदल नारेबाजी करते हुए सीकरी तक पहुंचे जहां पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए भारी इंतजाम किए थे।

पुलिस ने किसानों का रास्ता रोकते हुए उन्हें वापस जाने के लिए कहा। वहीं किसानों ने पुलिस से आगे जाने की अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिलने पर किसान धरना लगाकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों से बात की। करीबन दो घंटे की अनुमति मिलने के बाद किसान सीकरी से आगे फरीदाबाद के झाड़सेतली गांव में रूक गए।

अब शनिवार को किसान झाड़सेतली से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश से आए किसानों को भी पलवल पुलिस ने टोल प्लाजा के पास रोक लिया। मध्यप्रदेश से आए किसान अपने साथ दो से तीन माह का राशन लेकर आए है। इसके अलावा किसान ट्रैक्टर में खाद्य पदार्थ पकाने के लिए सिलेंडर और गैस चूल्हा भी लाए है। किसानों का कहना है कि वह कृषि बिल के वापस होने पर ही अपने घर लौटेंगे। किसानों के लिए पलवल के स्थानीय निवासियों ने भी अपने भंडार के दरवाजे खोल दिए। किसानों को खाने पीने की स ाी जरूरी चीजे उपलब्ध करवाई गई। डीएसपी मुख्यालय अर्पित जैन के अनुसार किसानों को शांतिपूर्वक आंदोलन करने और आगे बढऩे की अनुमति दी गई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static