2 DCP को नोटिस जारी, SHO, सिक्योरिटी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:00 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले के आगे आकर प्रदर्शन करने और VIP सुरक्षा व्यवस्था में उत्पन्न व्यवधान के मामले को पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने गंभीरता से लिया है। मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने घटना के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए पुलिस उपायुक्त वेस्ट एवं पुलिस उपायुक्त Crime को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

वहीं थाना प्रबंधक सिविल लाइन्स और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों और SIS वेस्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि VIP सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में बाधा होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static