गैंगस्टर कौशल चौधरी के गुर्गे कृष्ण के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 08:16 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शुक्रवार को नाहरपुर रूपा में पुलिस व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की गई। गैंगस्टर कौशल चौधरी के गुर्गे कृष्ण के अवैध मकान पर गुरुग्राम पुलिस और संबंधित विभागों की टीम ने बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान मकान के अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन को मूल स्वरूप में बहाल किया गया। पुलिस के अनुसार, कृष्ण के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न संगीन धाराओं में 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा में कृष्ण के अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रही और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की गतिविधियों और उनके अवैध निर्माण पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत कृष्ण के निर्माण को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के अवैध निर्माण और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर आदतन अपराधियों और भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के साथ शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static