रेस्टोरेंट व कैफे संचालकों पर पुलिस ने की छापेमारी, चला रहे थे अवैध हुक्का बार
punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 07:12 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के पीएल में पुलिस बल ने रेस्टोरेंट व कैफे सचालकों पर छापेमारी की है। पुलिस ने इस दौरान कुछ युवकों हुक्का पीते पकड़ा है। डीएसीपी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ पीएलए पहुंचे और रेस्टोरेंट में छापामारी अभियान चलाया। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालको के खिलाफ कार्यवाही की है।
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायतें मिल रही थी कि कुछ कैफे व रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जाता है। जबकि इस सरकार ने इसे बैन किया हुआ है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि यहां पर अवैध हुक्का बार चल हैं। पुलिस महानिरीक्षक की टीम ने छपेमारी के दौरान इन्हें पकड़ा है। जो हुक्का बार चला रहे थे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)