एच.सी.एस. पेपर लीक: हरियाणा से खाली हाथ लौटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 10:34 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): हरियाणा सिविल सर्विस (ज्यूडिशियल) पेपर लीक मामले में एस.आई.टी. रोहतक के 2 एजैंट्स और कैंडीडेट की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हरियाणा गई पुलिस की टीमें सोमवार को बैरंग लौट आईं। पुलिस का कहना है कि आयुषी ने गुमराह करने के लिए कैंडीडेट के नामों का खुलासा किया था।

वहीं, आयुषी के पकड़े जाने के बाद उसका पिता घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन से सुराग लगाने में लगी है लेकिन फोन कई दिनों से बंद आ रहा है। एस.आई.टी. सूत्रों की माने तो कांग्रेसी नेता टीटू की निशानदेही पर सुनीता द्वारा दिए गए कोई भी कागजात पुलिस को नहीं मिले हैं।

मंगलवार को तीन दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद एस.आई.टी. आयुषी और कांग्रेसी नेता टीटू को जिला अदालत में पेश करेगी। इसके अदालत एस.आई.टी. ने बचाव पक्ष द्वारा दायर दो याचिका पर भी जवाब दायर करना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static