अंबाला से देर रात लापता चारों लड़कियों को पुलिस ने किया ट्रेस, मामला जान खुली रह जाएंगी आंखें

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 06:08 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): शहर से कल देर शाम 8 वीं क्लास में पढ़ने वाली 4 स्कूली छात्राओं के लापता होने हड़कंप मच गया था। वहीं अब पुलिस ने लापता लड़कियों की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस की कई टीमें छात्राओं की खोज में चारों तरफ निकल गई थी और रात होते-होते पुलिस नतीजे पर पहुंची। सुबह तक चारों लड़कियों को पुलिस ने तलाश लिया। दोपहर को इन सभी छात्राओं को पुलिस अंबाला लेकर पहुंची।

हालांकि अभी तक लड़कियों को परिजनों के हवाले नहीं किया गया है। पुलिस पहले सभी लड़कियों का मेडिकल कराएगी। इसके उपरांत कोर्ट पेश किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को मिलवाया जाएगा। 

PunjabKesari

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए बलदेवनगर थाना एसएचओ सुनील वत्स ने बताया की सभी चारों छात्राओं को ट्रेस कर लिया गया है। यह सभी अमृतसर में गोल्डन टेंपल माथा टेकने गईं थी। सुबह वहां माथा टेक कर वापिस आ रही थीं इस बीच पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क कर इन सभी को सेफली अंबाला पहुंचाया। सभी सुरक्षित हैं मिली जानकारी के अनुसार इन सभी ने अपने परिजनों से घूमने की बात कही थी तो उन्होंने मना कर दिया था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static