अंबाला में घर में मृत मिलीं दो बहनें, बदबू फैलने पर हुआ खुलासा
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 06:10 PM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला कैंट से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रीत नगर पॉश इलाके में दो सगी बहनों के शव उनके ही घर के अंदर बेहद खराब हालत में मिले हैं। करीब 15 से 20 दिनों तक घर बंद रहने और अंदर से तेज दुर्गंध आने के बाद जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर इस खौफनाक मंजर का खुलासा हुआ।
अंदर का दश्य देखकर पुलिस और आसपास के लोग भी दहल गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच थी। एक बहन का शव बेड पर पडा मिला जबकि द्रसरी बहन का शव फर्श पर मिला। दोनों शव बरी तरह गल चुके थे, जिससे माना जा रहा है कि मौत कर्ड दिन पहले हो चुकी थी। पड़ोसियों के अनुसार दोनों बहनें माता-पिता की मौत के बाद लंबे समय से डसी घर में अकेली रह रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मतकों में से एक बहन मानसिक रूप से परेशान थी और चलने-फिरने में भी दिक्कत रहती थी। दोनों का लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था और वे बेहद सादगी व अलग-थलग जीवन जी रही थीं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब इलाके में कार साफ करने वाले एक व्यक्ति को घर से तेज बदब् महसू्स हुई। उसने आसपास के लोगों को डसकी जानकारी दी। डसके बाद पड़ोसियों ने डायल-1 12 पर स्रचना दी। पड़ोसी और रिटायर्ड प्रिंसिपल ने बताया कि पुलिस जब घर के अंदर गई तो पूरे मकान में तेज दर्गंध फैली हई थी। घर के अंदर इस्तेमाल किए गए डायपर और बिखरा सामान मिला। डससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें काफी समय से बेहद खराब परिस्थितियों में रह रही थीं। मौके पर पहंचे लोगों का कहना था कि दोनों बहनें समाज से लगभग कटी हुई थीं और शायद इसी कारण इतने दिनों तक किसी को उनकी मौत की भनक तक नहीं लगी।
महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि पडोसियों से सचना मिलने के बाद पूलिस मौके पर पहंची थी। शूरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें अकेली रहती थीं और उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। SHO के अनसार, अभी तक परिवार का कोई वारिस सामने नहीं आया है। पलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौत के कारणों का ख्लासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।