भयानक सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट की मौत...चाचा-2 दोस्तों की हालत नाजुक, खड़े ट्रक से टकराई कार; उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:43 AM (IST)

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना में एक पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार,  हादसा गीतांजलि गार्डन के सामने बजाज फोर व्हीलर शोरूम के पास हुआ है। हादसे में सुधांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा प्रदीप और उसके दो दोस्त बुरी तरह से जख्मी हो गए। सुधांशु पॉलिटेक्निक में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कई दिनों से एक खराब ट्रक खड़ा बताया जा रहा था। तेज रफ्तार कार उसी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सुधांशु की मौके पर ही सांसें थम गई। उसके दो दोस्त और चाचा घायल हो गए। सभी मुरथल घूमने और खाना खाने गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। तीनों घायलों का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।

वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं घटना का मंजर देख वहां मौजूद लोगों की रुह कांप गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static