जननायक जनता पार्टी के संगठन के गठन का काम तेज, 8 जिलों के प्रधान घोषित

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 05:51 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने प्रदेश में संगठन गठित करने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तर के संगठन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जेजेपी की कोर कमेटी ने पहली सूची में आठ जिला प्रधानों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी की कोर कमेटी का कहना है कि प्रदेश में जेजेपी का संगठन एक मजबूत संगठन होगा जोकि न केवल सीधा लोगों से जुड़ा होगा बल्कि अनुशासन की मिसाल कायम करेगा।

PunjabKesari

पार्टी की कोर कमेटी की नई दिल्ली में हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद जेजेपी का जींद जिले का प्रधान कृष्ण राठी को बनाया है। कृष्ण राठी इससे पहले भी इनेलो के जींद जिले के प्रधान थे और उन्होंने इनेलो पार्टी छोड़ कर दुष्यंत के साथ आने की घोषणा की थी।

PunjabKesari

दादरी जिले के जेजेपी प्रधान की जिम्मेवारी नरेश द्वारका को दी गई है। नरेश द्वारका ने डा. अजय सिंह चौटाला के साथ लंबे समय तक काम किया और वे इनेलो के दादरी के जिले प्रधान के पद पर कार्यरत थे।

PunjabKesari

जननायक स्व. देवीलाल के साथ कार्य कर चुके रहे सुरजीत सिंह सौंढ़ा को अंबाला जिले का प्रधान बनाया गया है। सुरजीत सौंढा ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ भी काम किया है और वे अंबाला में इनेलो के जिला प्रधान के पद पर कार्यरत रहे हैं। 

PunjabKesari

कमेटी ने महेंद्रगढ़ का जिला प्रधान सत्यवीर सिंह नौताना को बनाया है। शिक्षाविद् सत्यवीर सिंह नौताना पेशे से इंजीनियर हैं और वे अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वे इनेलो के जिला प्रधान भी रहे हैं। 

PunjabKesari

मेवात जिले का जेजेपी के जिला प्रधान की जिम्मेवारी बदरूद्दीन को सौंपी गई है। पूर्व चेयरमैन बदरूद्दीन इनेलो के जिला प्रधान के पद पर लंबे समय तक रहे।

PunjabKesari

पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका को यमुननागर का जिला प्रधान बनाया गया है। ईश्वर पलाका रादौर विधानसभा से इनेलो के विधायक रहे हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

PunjabKesari

विधानसभा रोहतक से इनेलो की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके धर्मपाल मकड़ौली को पार्टी की रोहतक इकाई का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। धर्मपाल मकड़ौली लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं और वे रोहतक में इनेलो के जिला प्रधान की जिम्मेदारी निभाने के साथ साथ किलोई विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

PunjabKesari

जेजेपी ने कुरूक्षेत्र जिले का प्रधान सरदार कुलदीप सिंह मुल्तानी को बनाया है। सरदार कुलदीप सिंह भी कुरूक्षेत्र में इनेलो के जिला प्रधान रह चुके हैं। 

कोर कमेटी में विचार विमर्श के बाद जिला प्रधानों की अगली सूची जल्द ही जारी की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static