OMG! रोहतक के मंदिर से कीमती सामान चोरी, मौके पर बुलाया गया फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 12:02 PM (IST)
रोहतक (ब्यूरो) : रोहतक जिले के ब्लॉक सांपला स्थित बाबा कालीदास धाम के महाकाल मंदिर से करीब 2 किलो चांदी का नागा देवता चोरी हो गया। महाकाल मंदिर की देख-रेख कर रहे लक्ष्मी घिमिरे पुत्र चुनामणि घिमिरे निवासी गांव भंजन जिला ओखल ऊंगा नेपाल ने बताया कि वह करीब 8-9 माह से बाबा कालीदास धाम में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और आश्रम की देख-रेख का जिम्मा भी उसके ऊपर है। आश्रम के अंदर ही महाकाल मंदिर बना हुआ है।
उसने बताया कि महाकाल मंदिर के अंदर स्थापित शिवलिंग पर 2 किलो चांदी से बना नाग देवता रखा हुआ था। रात को मंदिर में नाग देवता थे लेकिन सुबह जब 8 बजे मंदिर में गया तो चांदी का नाग देवता गायब था। आश्रम के व्यक्तियों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। चोरी के बारे में बाबा कालीदास महाराज को बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं सांपला थाने के जांच अधिकारी अमित ने बताया कि बाबा कालीदास आश्रम में चोरी की शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)