कार में जिंदा जली गर्भवती महिला, बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे दंपती

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 01:48 PM (IST)

जींद : जींद जिले में नेशनल हाईवे 152-D पर कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें एक गर्भवती महिला जिंदा जल गई। महिला का पूरा शरीर गाड़ी में ही जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कार में आग किन कारणों से लगी। यह भी बात सामने आई है कि कार की ट्रक से टक्कर हुई थी, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

PunjabKesari

आग की चपेट में आने से हुई गर्भवती महिला की मौत 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह गांव सिवाहा निवासी जितेंद्र व उसकी पत्नी सीमा बालाजी से वापस आ रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे 152-D पर पहुंचे तो कार में आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी में सीमा फंस गई और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सीमा का शरीर गाड़ी में सीट पर ही खाक हो गया। कार चला रहा जितेंद्र ठीक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static