रोहतक में रास्ता न मिलने से एम्बुलेंस में फंसी रही गर्भवती, पैदल ही पहुंची अस्पताल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 07:29 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक सिविल अस्पताल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की एम्बुलेंस करीबन 20 मिनट तक अस्पताल परिसर में ही फंसी रही, जबकि महिला की एंबुलेंस के आगे पुलिस की गाड़ी व एक एंबुलेंस बीच रास्ते खड़ी थी। महिला हाथ में ग्लूकोज की बोतल उठा करीबन 100 मीटर तक पैदल अस्पताल परिसर से बाहर आई और ऑटो में बैठकर PGI पहुंची।

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के एक गांव की रहने वाले महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां डॉक्टरों ने महिला को PGI के लिए रेफर कर दिया। तभी एंबुलेंस बुलाई गई और गर्भवती महिला को एंबुलेंस के जरिए PGI ले जाने लगे, लेकिन सिविल अस्पताल परिसर में ही बीच रास्ते में एक पुलिस की गाड़ी व एक अन्य एम्बुलेंस लापरवाही से खड़ी कर दी गई। जिसके चलते गर्भवती महिला की एंबुलेंस करीबन 20 मिनट तक वहीं फंसी रही। महिला को पीड़ा हुई तो महिला हाथ में लगी ग्लूकोज के साथ अस्पताल परिसर से बाहर पैदल ही गए और बाहर से ऑटो लेकर PGI में पहुंचे।

PunjabKesari

कुछ भी अनहोनी हो सकती थी- एंबुलेंस चालक

वहीं दूसरी ओर गर्भवती महिला की एंबुलेंस के ड्राइवर अमित शर्मा ने बताया की करीबन 20 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही आगे रास्ता नहीं था। उन्होनें बताया कि सामने कई गाड़ियां खड़ी हुई थी जिसके चलते एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। उन्होनें बताया कि इस दौरान पेशेंट को कुछ भी हो सकता था जिसके बाद सिविल अस्पताल के गार्ड के माध्यम से डॉक्टर को इसके बारे में सूचित भी किया गया लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static