हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, सिरसा जिले में बनाए गए 978 पोलिंग बूथ

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 02:05 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा की 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव कल होना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिरसा लोकसभा सीट पर होने वाले चुनावों को लेकर आज पोलिंग पार्टियों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए रवाना किया गया है। शाम चार बजे तक सभी बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। सिरसा जिले में 978 पोलिंग बूथ बनाए गए। 

PunjabKesari

बूथों के आस-पास धारा 144 लागू 

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में चुनावों से सम्बंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वोटिंग की जानकारी देने के लिए फार्म सी को भरने सहित अन्य फार्मों को भी सही तरीके से भरने के लिए जानकारी दी गई। इसी के साथ सभी बूथों के आस-पास धारा 144 लगा दी गई है और बूथों पर होने वाली वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम लघु सचिवालय में बनाया गया है। प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। गर्मी के कारण मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पानी व ओआरएस घोल भी बूथों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न आए। इसके लिए मेडिकल टीमें भी तैनात की जा रही हैं। मोबाइल मेडिकल टीमें पर तैयारी रखी जाएंगी। कल सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान के लिए पिंक बूथ भी स्थापित किए गए हैं। राजकीय नेशनल महिला महाविद्यालय में पिंक बूथ बनाया गया है जोकि विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

PunjabKesari

एडीसी विवेक भारती ने बताया कि मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईवीएम व वीवीपैट मशीने तथा अन्य चुनाव सामग्री बूथों के लिए रवाना कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स व अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। बूथों के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। मेडिकल, सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मतदाता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static