Draupadi Murmu Visit Ambala: राफेल में उड़ान भरेंगी द्रौपदी मुर्मू, कल पहली बार अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन आएंगी राष्ट्रपति
punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 06:48 PM (IST)
डेस्कः बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार हरियाणा के अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन में पहुंचेंगीं। एयरफोर्स की तरफ से अभी तक राष्ट्रपति का दौर का एजेंडा जारी नहीं किया। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयर फोर्स स्टेशन में राफेल की तकनीक से जुड़ी जानकारियां लेगी और राफेल में उड़ान भरेंगी।
जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के आसपास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से अपने विशेष विमान के जरिए अंबाला के लिए उड़ान भरेंगी। एक घंटे में उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंच जाएगा। फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह अधिकारियों को संबोधित करेंगी।
फिर 12 बजे अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन में राष्ट्रपति का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रवाना हो जाएगी। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।