Haryana Top 10:निरंकारी संत सम्मेलन में आज 3 बजे होगा प्रेस-कॉन्फ्रेस,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 04:12 PM (IST)

डेस्क:75वां वार्षिक निरंकारी संत सम्मेलन के अवसर पर आज शाम 3 बजे प्रेस-कॉन्फ्रेस का किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमति राजकुमारी प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेगी। इस आयोजन संत निरंकारी आध्यात्मिक परिसर जीटी रोड समालखा में किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने किया युवा वकीलों का आह्वान, समाज की भलाई के लिए ईमानदारी के साथ न्याय के लिए कार्य करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंजाब विश्विद्यालय, चंडीगढ़ में अयोजित विधिज्ञ परिषद राष्ट्रीय वैधानिक संगोष्ठी -2022 में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए युवा वकीलों का आह्वान किया कि वे समाज की भलाई के लिए सत्य और ईमानदारी के साथ न्याय के लिए कार्य करें और न्यायिक प्रणाली के साथ - साथ समस्याओं के समाधान के अन्य माध्यमों पर भी आगे बढ़ें।

महिला को गोली मारकर पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या, मगर पीड़िता की बच गई जान

रोहतक शहर की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मकान में पूर्व सैनिक ने एक महिला को गोली मारकर फिर खुद को गोली मार ली। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना घायल महिला ने सुबह पुलिस को दी।

फतेहाबाद जिले में डेंगू ने बरपाया कहर, बीते 24 घंटों में 5 नए मामले आए सामने

फतेहाबाद जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। बढ़ते डेंगू के मामलों से आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। 15 दिनों में 50 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में डेंगू संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। जिले में अब तक डेंगू के 82 मामले सामने आ चुके है।  

 तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत 

आए दिन सड़क हादसे हो रहे है जहां बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरैया गांव के रहने वाले जंभू सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। सूरज सिंह ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में जाटौला गांव में रहते हैं। वह हलालपुर में स्थित रियल प्लाई फैक्टरी में कर्मचारी हैं। 

अंबाला में फूल सप्लाई कर लौट रहे 2 दोस्तों के साथ हुआ हादसा, दोनों की हुई मौत 

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में नेशनल हाइवे-44 पर बड़ा हादसा हो गया जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक कार घुस गई। कार में बैठे दो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां दोनों दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

शर्मनाक: चॉकलेट देने की बात बोलकर मामा ने 6 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म 

कैंट के टांगरी बंधे के पास एक बार फिर से रिश्ते तार-तार किए जाने का मामला सामने आया है। रिश्ते में मामा लगने वाले एक युवक ने अपने जीजा के भाई की 6 साल बच्ची के साथ मारपीट की और उसे साथ गलत काम किया। 

खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, 2 दिन पहले हुआ था लापता 

इंद्री के गांव धूमसी से दो दिन पहले लापता हुए सरधा राम का शव रविवार को गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। जिससे गांव में दहशत फैल गई। शव के अर्धनग्न अवस्था में मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।  

सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 600 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है: बंडारू दत्तात्रेय 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय को 600 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। ढांचागत खेलों को सुविधा बढ़ाने सरकार ने 526 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, तो सरकार ने ओलंपिक स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए की धनराशि वितरित की है।

सप्लाई के लिए ले जा रहे राशन को पुलिस ने पकड़ा, 95 क्विंटल गेहूं बरामद

शहर में गरीबों के राशन में हो रहे घोटाले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद सप्लाई के लिए जा रहे ट्रक भरे राशन को पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान 95 क्विंटल गेहूं बरामद  हुआ है। चालक के पास इसका कोई बिल नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

डेढ़ साल के मासूम को गैस सप्लाई करने वाली गाड़ी ने घसीटा, दर्दनाक मौत 

शहर के बरोदा गांव में गैस सप्लाई करने आई कैंटर की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम वंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरामल मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static