फर्श पर गर्भवति की डिलीवरी, स्टाफ नर्स व गार्ड बदले
punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 10:26 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में एक बार फिर से लापरवाही का नया मामला सामने आया। जब शुक्रवार रात एक गर्भवति महिला को अचानक लेबर पेन होने के फर्श पर ही प्रसव हो गया। हालांकि मामले की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने महिला व बच्चे को संभाल लिया। बताया गया है कि जच्चा व बच्चा अब दोनो स्वस्थ्य है उन्हे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जच्चा व बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं सीएमओ डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला जांच के बाद अपनी मर्जी से पति के साथ घूम रही थी। तभी उसकी डिलीवरी हो गई। यह स्टाफ नर्स व गार्ड की लापरवाही है, जो उसे वार्ड से बाहर जाने दिया। उनकी इस लापरवाही को देखते हुए उन्हे तत्काल बदलने के आदेश जारी किए गए है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात को एक गर्भवती महिला की डिलीवरी अस्पताल के पहले फ्लोर के फर्श पर ही हो गई। शांति नाम की गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाया था।
इसके बाद महिला अपने पति नरेंद्र के साथ पहले फ्लोर पर टहल रही थी। तभी अचानक लेबरपेन के साथ ही फर्श पर ही डिलीवरी हो गई। स्टाफ नर्स व गार्ड ने महिला की ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे वह वार्ड से बाहर चली गई थी। इस मामले में सीएमओ डा विरेन्द्र यादव ने बताया किसी भी हाल स्टाफ की लारवाही बर्दासत नही की जाएगी। दोनो पर अनुशासन के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सिविल अस्पताल में यह लापरवाही का यह पहला मामला नही है। इससे पूर्व दर्जनों बार लापरवाही के ऐसे मामने सामने आ चुके है।