देश के प्रधानमंत्री ने पंचकूला के लिए 2000 करोड़ रुपए की योजनाएं दी: ज्ञान चंद गुप्ता

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 09:13 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हाल ही में कांग्रेस के पहली बार चुने गए 13 विधायकों द्वारा एक पत्र विधानसभा स्पीकर को विधानसभा सत्र में कम समय दिए जाने संबंधित एक पत्र लिखा गया था। जिसमें विधायकों द्वारा नेता प्रतिपक्ष को अधिक समय व उन्हें कम समय बोलने के लिए दिए जाने बारे एतराज दर्ज करवाया था और सभी को बराबर समय दिए जाने की मांग की थी। जिस पर ज्ञान चंद गुप्ता का कहना है कि किसी भी विधानसभा में संख्या के आधार पर समय सीमा तय की जाती है। समय का बंटवारा दल के नेता द्वारा किया जाता है। हमने विरोधी पक्ष को उनके समय से भी ज्यादा समय दिया है। समय के बंटवारे संबंधी उक्त विधायकों को अपने नेता से ही बात करनी चाहिए।

इस मौके पर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा आज की स्थिति हरियाणा विधानसभा की ऐसी है कि 90 से अतिरिक्त एक भी अन्य विधायक के बैठने का प्रबंध नहीं किया जा सकता। आने वाले समय में परिसीमन के बाद 20 से 25 विधायकों का बढ़ना तय है। जिसे ध्यान में रखते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक से मैंने मुलाकात करके जगह उपलब्ध करवाने के लिए विनती की थी। ताकि नए विधानसभा में आज की स्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाएं स्थान उपलब्ध हो सके। साथ ही अच्छी और कार्यशील विधानसभा बन पाए। जिसमें हमारे विधानसभा कमेटियों के लिए सीटिंग व्यवस्था का अच्छा प्रबंध हो। मीडिया के बैठने की भी उचित व्यवस्था हो। जिसे लेकर हम प्रयासरत हैं।

गुप्ता ने कहा कि मैं पंचकूला का विधायक हूं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन काल के महत्वपूर्ण 5 साल मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिताए हैं। यह उनकी तपोभूमि और कर्म भूमि है। माता मनसा देवी के चरणों में देश के प्रधानमंत्री की विशेष आस्था है और पंचकूला के विकास कार्यों के लिए उन्होंने करीब 2000 करोड रुपए की योजनाएं बनाई है। जिसमें 1150 करोड़ रुपए की लागत से 20 साल से पेंडिंग पड़ा एनएच73 का निर्माण 2 सालों में पूरा करवाया।

500 करोड़ की लागत से आयुष का एम्स पंचकूला में बनेगा। 150 करोड़ से नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बनने जा रहा है। 25 करोड़ माता मनसा देवी और 25 करोड़ श्री नाडा साहब के विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री ने विशेष सहयोग किया है। साथ ही पंचकूला के विकास के लिए मुख्यमंत्री भी हर रोज नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अभी हाल ही में पंचकूला को मेट्रोपॉलिटन का दर्जा प्राप्त होना बहुत बड़ी बात है। गुड़गांव और फरीदाबाद के बाद हमारा पंचकूला तीसरा मेट्रोपॉलिटन बना। जिससे यहां के विकास के दरवाजे खुले हैं। उसी कारण आज यहां बिल्डर्स इंडस्ट्री लिस्ट टूरिज्म में काम करने वाले लोगों का आकर्षण पंचकूला की तरफ हुआ है।

गुप्ता ने बताया कि मोरनी हिल्स शिमला से भी बहुत अच्छा रमणीक स्थान है। इतनी अच्छी हाइट होने के बावजूद वर्षों से यह क्षेत्र अनदेखी का शिकार था। लेकिन मुख्यमंत्री की कोशिशों से पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, होमस्टे पॉलिसी समेत टूरिज्म के विकास के लिए कई काम किए गए हैं। जिस कारण से बाहर के लोगों का आकर्षण पंचकूला की तरफ काफी बड़ा है और इसी कारण जमीनों के रेट भी काफी बढ़ चुके हैं। गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंचकूला को अतिक्रमण मुक्त पंचकूला अभियान चलाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ज्ञान चंद गुप्ता के अनुसार श्री वाटिका में पार्किंग स्थल का निर्माण किया गया। पूजन स्थल परिसर से गुजरने वाले बरसाती नाले के ऊपर निर्मित सरफेस पार्किंग, श्री वाटिका के निर्माण पर 1.93 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस 1915.41 वर्ग मीटर के कुल पक्के पार्किंग क्षेत्र में लगभग 50 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। साथ ही 10.49 करोड रुपये की लागत से 0.50 एकड़ भूमि पर वृद्धाश्रम का निर्माण भी किया जा रहा है। पांच मंजिला इमारत में अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ 19 डबल ऑक्यूपेंसी कमरे होंगे। भवन कुल 52 व्यक्तियों रह सकेंगे और यहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी। मुख्य सिंह द्वार का निर्माण भी होगा। कालका हाईवे पर शक्ति स्तम्भ का निर्माण भी होगा।  पूजा स्थल बोर्ड के विकास कार्यों को गति प्रदान करने और दिन प्रतिदिन की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक की वित्तीय शक्ति 10 से 50 लाख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी की 2 से 5 लाख रुपये और सचिव की   20,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये की गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static