हरियाणा के पूर्व सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का निधन, AC ब्लास्ट होकर आग लगने से हुआ हादसा

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:06 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे धनेंद्र कुमार की आग में जलने से मौत हो गई। धनेंद्र रिटायरमेंट के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहते थे। बुधवार रात घर में लगी AC में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद घर में आग लग गई।

दिल्ली के हौज खास इलाके में 27 मई की देर रात एक मकान में एयर कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में विस्फोट होने के कारण भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रधान सचिव रहे 80 वर्षीय रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।  धनेंद्र कुमार 1968 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे।  

बुधवार रात करीब 11:10 बजे हौज खास स्थित उनके घर में अचानक AC में ब्लास्ट हो गया। धुएं और आग की चपेट में आने से उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।  घटना के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। इस हादसे में उनके बेटे भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।  धनेंद्र कुमार हरियाणा में CM के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ देश के पहले CCI के चेयरमैन भी रह चुके थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static