जेल में भिड़े बंदी, हत्यारोपी पर डेढ़ दर्जन बंदियों ने किया हमला

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 09:15 AM (IST)

 

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में हांसी रोड स्थित जिला कारागार में बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। जेल कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तब तक एक बंदी को करीब डेढ़ दर्जन बंदियों ने नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

मामले की सूचना सदर पुलिस को भी दी गई। जेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बंदियों को काबू किया वहीं उनके पास से मग के हैंडल को तोड़कर बनाया गया नुकीला हथियार भी मिला। वहीं कृष्ण को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static