फ्लैट में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार, विदेशी महिला गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 05:04 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-65 एरिया में पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर 67ए स्थित इराओ कॉरिडोर के एक फ्लैट में रेड मारते हुए बिना कानूनी दस्तावेज के रह रही उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गुडग़ांव के सेक्टर-67ए टावर सी-3, इरियो कॉरिडोर, एक फ्लैट में देह व्यापार चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर जाल बिछाया और रेड करते हुए फ्लैट से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान उज्बेकिस्तान की मूल की 46 वर्षीया महिला के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह वह एक उज्बेक नागरिक है। वह वर्ष 2015 में टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी। उसका वीजा अप्रैल 2015 तक वैध था। लेकिन तब से वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रह रही है। पुलिस ने कहा कि इससे पहले, महिला को 14 नंवबर 2022 को ट्रायल कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था।