होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 युवतियों सहित 6 लोग काबू

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 11:33 AM (IST)

आदमपुर : आदमपुर में डीएसपी ने देह व्यापार की सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित 6 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने होटल संचालक, मैनेजर व लड़कियां सप्लाई करने वाले 2 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार डीएसपी विजयपाल सिंह को सूचना मिली थी कि आदमपुर के होटल में देह व्यापार का काम किया जा रहा है और उस होटल को गांव खारिया निवासी राजवीर चलाता है। वहीं गांव खारिया निवासी प्रदीप मैनेजर के रूप में काम करता है। गांव किरतान निवासी कृष्ण व बीड़ बबराण निवासी मोनू इस होटल में लड़कियां सप्लाई करता है। डीएसपी ने एक टीम तैयार कर होटल में छापा मारा। पुलिस ने दो युवतियों के साथ होटल संचालक राजवीर, मैनेजर प्रदीप व लड़कियां सप्लाई करने वाले कृष्ण कुमार व मोनू को काबू किया। पुलिस ने राजबीर, कृष्ण, मोनू व कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static