स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों समेत 2 नाबालिग लड़के दबोचे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 02:53 PM (IST)

रोहतक: रोहतक में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर नहर की पटरी के साथ लगते एक कमरे पर छापा मारा, जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों व दो लड़कों को काबू किया है। लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि लड़के स्थानीय एवं नाबालिग बताए गए हैं।

आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान जेएनएल व भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारों पर जांच पड़ताल की गई। इसी बीच पटरी के नजदीक एक स्पा सेंटर मिला।जांच की तो सेंटर में दिल्ली से आई पांच लड़की व दो लड़के थे। पूछताछ में पता कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static