कृषि बिल पर आर-पार की लड़ाई के मूड में कांग्रेस, 28 से करेंगे आंदोलन की शुरुआत

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 04:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कृषि बिल के मसले पर विपक्ष पूरी तरह से आगबबूला है। कांग्रेस विधेयकों के खिलाफ अब आर पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। कांग्रेस ने तीनों विधेयकों के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। हरियाणा में आंदोलन को लेकर तय की गई रणनीति के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अपने दफ्तर से राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी। पैदल मार्च के बाद राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

इसके बाद 2 अक्टूबर प्रदेश को विधानसभा हलकों में आंदोलन करेंगे। जहां भी गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाएं है वहां कांग्रेस नेता इकट्ठे होंगे। फिर 10 अक्टूबर को किसान सम्मेलन होगा, जिसका स्थान अभी तय किया जाएगा। 2 अक्टूबर से हरियाणा में बिलों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। आज चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस यह जानकारी दी। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि आज किसान और जवान दोनों की हालत खराब है।

उन्होंने कहा कि विकसित देशों में किसानों की दुर्दशा है तो हमारे देश में क्या हाल होगा आप खुद सोच सकते हैं। विवेक ने कहा कि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। 2 अक्तूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और किसानों की समस्याओं को उठाएंगे। वहीं इसके साथ हुड्डा ने कहा कि चौथा बिल लाओ और एमएसपी को लागू करो। उन्होंने कहा मंडी से बाहर बेचे जाने पर एमएसएपी पर खरीद हो, यदि कोई कम पर खरीदे तो उसे सजा दी जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static