यमुना की तूफानी लहरें देख भयभीत हुई जनता, प्रशासन पर मदद न करने का आरोप
punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 12:23 PM (IST)
इन्द्री(मेनपाल): पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण यमुना नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिसके कारण इंद्री के दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जहां प्रशासन सतर्क हो गया है, वहीं जनता भयभीत हुए हैं, लोग यमुना नदी में आ रहे जबरदस्त लहरों वाले उफान को देखकर डरे हुए हैं।
(वीडियो में देखें पंजाब केसरी के प्रतिनिधि से आम लोगों की बातचीत)
यमुना बाढ़ के पानी से होने वाले कहर को देखकर जहां प्रशासन गांवों में मुनादी कराने तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपीलें करने की मुनादी करने के दावे कर रहा है। वहीं वही जनता प्रशासन द्वारा उन्हें कोई हिदायतें ना देने तथा किसी किस्म की राहत ना पहुंचाने के आरोप लगा रही है।
यमुना नदी में बाढ़ LIVE: इन्द्री के दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन से नहीं मिल रही मदद
उनका कहना है कि यमुना नदी में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार जितनी अधिक मात्रा में यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है उससे क्षेत्र में भारी तबाही हो रही है। लोगों ने यह भी कहा कि प्रशासन में बाढ़ से बचने के लिए लोगों को पूर्व सूचना नहीं दी। यमुना के इस कहर से जनता की खून पसीने की कमाई से उपजाई फसलें बर्बाद हो रही हैं।
यमुना में बाढ़: टापू पर फंसे नौ लोगों के लिए देवदूत बनकर उतरी एयरफोर्स