टीवी शो देख एनडीए ज्वाइन करने की ठानी, अब लेफ्टिनेंट बन घर लौटा पुलकित

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 05:00 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जो अडिगता के साथ उसे पाने के लिए पूर्ण उत्साह, क्षमता व समर्पण के साथ अथक प्रयास करते हैं। कुछ ऐसे ही कर दिखाया यमुनानगर के पुलकित ने। पुलकित ने सपना देखा और उसे पूरा करने जी तोड़ मेहनत की। आज नतीजा यह है कि वह सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जिससे उनके घर पर जश्न का माहौल है। पुलकित का घर पहुंचने जोरदार स्वागत किया गया। आस पड़ोस के लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। 

PunjabKesari, haryana

देहरादून से ट्रेनिंग कर घर लौटे यमुनानगर के जवाहर नगर निवासी पुलकित ने बताया कि जब मैं दसवीं कक्षा में था, तब टीवी पर एनडीए का कार्यक्रम देखा था। उसी समय मन में सोच लिया था कि मैं एनडीए ही ज्वाइन करूंगा। तभी से मन में लगन थी और आज सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट बनकर मन में उत्साह है।

PunjabKesari, haryana

पुलकित ने बताया कि उन्होंने दसवीं न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने 12वीं गर्वमेंट सीसे स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर 19 से पास की। उनकी माता गर्वमेंट टीचर हैं। पिता का देहांत हो चुका है। उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास करने के लिए कहीं से भी कोचिंग नहीं ली। उन्होंने खुद ही मेहनत की। करंट अफेयर्स पर ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि जो किताब में है, उसी को ठीक से पढ़ा। मन में बस ठान लिया था कि एनडीए ही जवाइन करना है। उसके बाद जी तोड़ मेहनत की और मुकाम हासिल कर लिया। 

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए दृढ़ निश्चय होना जरूरी है। अपने देखे सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। जीवन में सफल होने के लिए मेहनत की बहुत जरूरत होती है। हार मानने से नहीं बल्कि आगे बढ़ने वाले को ही मंजिल मिलती है। पुस्तकों के साथ अपडेट रहना चाहिए। इससे व्यक्तित्व में निखार आता है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static