पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को तुरंत अपने पद से भी त्यागपत्र दे देना चाहिए: विज

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 02:26 PM (IST)

चण्डीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब के चुनाव में तीन मुख्य पार्टियां हैं, एक तो आम आदमी पार्टी हैं जिसका जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान धोखे से किया गया। दूूसरी कांग्रेस पार्टी हैं जिसका पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर है तथा तीसरी भारतीय जनता पार्टी है जोकि पंजाब के सम्मान को बरकरार रख सकती है। 

उन्होंने कहा कि ‘‘पंजाब के चुनावों में मुख्य तौर पर एक तो आम आदमी पार्टी हैं जिसका जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान धोखे से किया गया, क्योंकि अन्ना हजारे के आंदोलन का ये कोई लक्ष्य नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाए’’, लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा के होते हुए केजरीवाल एंड पार्टी ने अन्ना हजारे आंदोलन की लोकप्रियता को भुनाते हुए अपनी पार्टी का गठन किया’’। उन्होंने काह कि ‘‘आम आदमी पार्टी एक धोखेबाज पार्टी है और पंजाब गुरूआंे की धरती हैं तथा पंजाब के लोग किसी भी धोखेबाज पार्टी को मतदान नहीं कर सकते हैं’’। 

विज ने कहा कि ‘‘दूसरी पार्टी कांग्रेस पार्टी है, कांग्रेस पार्टी का भारत के दुश्मन पाकिस्तान से प्रेम सर्वविदित है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘इनके प्रदेश के नेता विशेषतौर से सिद्धू जी बार-बार पाकिस्तान प्रेम का इजहार करते हैं तथा इनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी भी बार-बार पाकिस्तान पक्ष की बात करते है’’। विज ने कहा कि ‘‘पंजाब के लोगों ने, जितने भी युद्ध पाकिस्तान के साथ हुए, उनका दंश सबसे ज्यादा झेला है और पंजाब के लोग किसी भी हालत में पाकिस्तान प्रेमी कांग्रेस पार्टी के हक में मतदान नहीं करेंगें’’। 

उन्होंने कहा कि ‘‘तीसरी पार्टी भारतीय जनता पार्टी हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है, वो विकास की बात करते है और उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर दांत खटटे करने का काम भी किया है’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘पंजाब के सम्मान को केवल भारतीय जनता पार्टी व नरेन्द्र मोदी ही बरकरार रख सकते है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सारे विश्व में एक अलग छवि बनाई है, इसलिए पंजाब के लोग मतदान केन्द्र में मतदान केवल भाजपा को करेंगें’’। 


एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी, जो एक संवैधानिक पद हैं, जिन्होंने संविधान की शपथ ली हैं, वो संविधान के विरूद्ध बात कर रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘भारत देश के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रदेश में जाकर बसने का अधिकार संविधान देता है’’। 

विज ने कहा कि ‘‘चन्नी को तुरंत अपने पद से भी त्यागपत्र दे देना चाहिए और चुनाव नहीं लड़ना चाहिए क्योंकि देश के संविधान में उनका विश्वास नहीं है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘चन्नी ने जिस प्रकार से बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में भाषा का इस्तेमाल किया है तथा जिस प्रकार से प्रियंका गांधी तालियां बजाकर हंसी के ठहाके लगा रही हैं, ये बहुत ही शर्मनाक बात है इसलिए पंजाब के लोग इस चुनाव में जरूर इस पार्टी को सबक सिखाएंगें’’। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static