Live: सीमा पर डटे रहेंगे किसान...कल फिर होगी सरकार से वार्ता, पंढेर बोले- पैरा मिलिट्री कर रही हम पर हमला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 08:10 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः किसान आंदोलन 2.0 का आज दूसरा दिन है। पंजाब के किसान किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिशें जारी हैं। हलांकि पुलिस द्वारा लगातार किसानों आंसू गैस, वाटर कैनन और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर रोके हुए है। इसके साथ ही किसानों की तरफ से भी लगातार बैरिकेड्स, कंटीले तारों को उखाड़ने की कोशिशें जारी हैं। इस क्रम में कई किसानों एवं सुरक्षा कर्मियों को चोटें भी आईं हैं।

कल फिर केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत

किसानों के साथ केंद्र सरकार के मंत्रियों की होने वाली बैठक टल गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चंडीगढ़ में किसानों नेताओं की बातचीत सरकार से कल शाम को होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन को खराब करना सरकार का मकसद है। हम शांति पूर्ण तारीके से अपनी बात सरकार के सामने रखना चाहते हैं।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूनियन की ड्यूटी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी लगाई जाएगी। वहीं पत्रकारों के साथ हुई बदसुलूकी के लिए किसान नेताओं ने माफी भी मांगी है। 

PunjabKesari

देश विरोधी गतिविधि का आरोप लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट किया बंद

किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा जानबूझ कर करवा रही है। जब हमने बोला कि हम शांति पूर्वक बैठेंगे तो शेलिंग क्यों की जा रही है। हमारे सोशल मीडिया अकाउंट यह कह कर बंद कर दिए गए कि ये लोग देश विरोधी गतिविधी कर रहे थे। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हम टकराव नहीं चाहते हैं। किसान दिल्ली कूच शांतिपूर्वक करना चाहते हैं।   

मीटिंग को लेकर प्रेस वार्ता में डल्लेवाल ने बताया किआज कोई बातचीत नहीं हुई है। आज किसी केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी बातचीत के लिए आई है। उन्होंने कहा कि जबतक बैठक में बातचीत नहीं हो जाती तबतक हम आगे नहीं बढ़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अबकी बार सशर्त मीटिंग के लिए तैयार हुए हैं। बैठक की जगह पहले वाली चंडीगढ़ सेक्टर 26 ही है। सरकार की तरफ से भी वही मंत्री रहेंगे जिनसे पहले बातचीत हो चुकी है। गौरतलब है कि केंद्र की तरफ से तीन मंत्री किसानों से बातचीत कर रहे हैं। जिनमें पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल हैं। 

 

PunjabKesari

दिल्ली जा कर रहेंगेः सरवन सिंह पंधेर

इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वह हर हाल में दिल्ली जाएंगे। वहीं बता दें कि सबसे किसान शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हुए हैं। यहां भी कई बार हालत काबू से बाहर हो चुके हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

शाम 6 किसानों की केंद्र सरकार से होगी बातचीत

मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर सरकार ने किसानों से बातचीत की पहल की है। किसानों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच यह बातचीत पंजाब सरकार की मध्यस्ता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारिए होगी। जिसके लिए किसान नेता आज शाम 6 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में पंजाब सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पंजाब सरकार एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र के साथ उनकी बैठक करा रही है।

PunjabKesari

हरियाणा-पंजाब के टोल कल फ्री

इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन किया है। इसके साथ ही किसानों पर प्रसाशन द्वारा किए जा रहे बल प्रयोग की निंदा की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि कल 12 से दोपहर 3 बजे तक हरियाणा और पंजाब के सभी टोल प्लाजों पर किसान बैठेंगे। इस दौरान सभी टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। अगर सरकार अभी भी ना मानी तो 18 फरवरी को दोबारा बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

PunjabKesari

देश के दुश्मनों जैसा किसानों से व्यवहार

संयुक्त किसान मोर्चा के बाद किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने किसानों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया है। इसके साथ ही चढ़ूनी ने कहा कि किसानों के साथ देश के दुश्मन सैनिकों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। ये कोई पाकिस्तान का बॉर्डर नहीं जो सरकार आंसू गैस के गोले और गोलियां चला रही है, वे पूरी तरह से पंजाब के किसानों के साथ हैं। इस मसले पर कल बुधवार को पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static