हिसार में पंजाब रोडवेज बस ओर ट्रॉले में टक्कर, दोनों पलटे, बस में सवार 12 यात्री घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 08:02 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में शुक्रवार को गुरु रविदास भवन के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंजाब रोडवेज की बस और एक ट्रॉले की आमने-सामने टक्कर होने से बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद दो अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए, जबकि ट्रॉला मंदिर की दीवार से टकराकर पलट गया। इस टक्कर के बाद ट्राले में भरी बजरी सड़क पर फैल गई। इस कारण मौके पर लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रॉले को देखकर भी वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके चलते दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से निकालकर पास के पार्क में पहुंचाया। बाद में पुलिस और एंबुलेंस पहुँचने पर घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

PunjabKesari

ट्रॉला चालक का कहना है कि बस की स्पीड बहुत अधिक थी और वह पूरी तरह अनियंत्रित लग रही थी। वहीं ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने भी शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static