गुड़गांव के विकास में पूर्वांचल के लोगों का भी अहम योगदान: राज बब्बर

punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 09:09 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर गुड़गांव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने गुड़गांव में शिरकत की। उन्होंने यंग स्टार सेवा समिति की तरफ से सेक्टर-10 स्थित शक्ति पार्क में व्रतियों के बीच जाकर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयं भी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। उनके साथ गुड़गांव जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

गुड़गांव में रह रहे पूर्वांचलियों समेत पूरे गुड़गांववासियों को पूर्व सांसद राज बब्बर ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। सभी का जीवन बेहतर हो। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल का बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है। पूरे देश ही नहीं दुनिया में अब छठ पर्व मनाया जाने लगा है। क्योंकि दुनिया में पूर्वांचल के लोग पहुंचे हुए हैं। राज बब्बर ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति में पूर्वांचल के लोगों की अहम भूमिका है। गुड़गांव में भी पूर्वांचल के लाखों लोग रहते है। उनके पुरुषार्थ से गुड़गांव विकसित हो रहा है। गुड़गांव के उद्योगों में पूर्वांचल के लोगों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि छठ पर हमें एकजुट होने का संदेश देता है। इस पर्व को सिर्फ पूर्वांचल के लोग ही नहीं बल्कि स्थानीय लोग भी मिलकर मानते है। यही हमारे यह की खूबसूरती है।


कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि यह पवित्र पर्व सबके जीवन में ऊर्जा, प्रकाश और समृद्धि लेकर आए। छठ पूजा  भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।  यह यह पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सूर्य देव और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि छठ पर्व पर व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए चार दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं। यह अपने आप में कठिन काम है। आस्था के आगे सब कुछ संभव है। हमारे भारत की विविध संस्कृति और आस्था की परंपराएं ही हमारी पहचान है। छठ पूजा जैसे पर्व भारतीय समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोक आस्था की गहरी जड़ों का प्रतीक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static