गुड़गांव में सुरक्षित नहीं महिलाएं, होटल, आफिस में हो रहा अभद्र व्यवहार, सड़क पर लोग करते हैं पीछा
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 08:32 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता जा रहा है। राह चलते महिलाओं का पीछा किया जाता है तो वहीं, ऑफिस व होटल में भी महिलाओं से अभद्र हरकत की जाती है। ऐसे ही दो मामले अलग अलग थानों में दर्ज हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पहला मामला महिला थाना सेक्टर-51 में दर्ज हुआ है। सेक्टर-86 की रहने वाली महिला ने बताया कि विक्रम सिंह, अमित बोकन द्वारा 6 मार्च से 14 मार्च तक उनके एडमोंटो मॉल, ब्रिस्टल होटल में उनके साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि उनके चरित्र पर भी लांछन लगाए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 79, 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरा मामला साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस को दी सेक्टर-48 की रहने वाली महिला ने बताया कि 18 मार्च से 20 मार्च के बीच उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कई बार फोन किया और अपशब्द कहे। यहां तक कि अज्ञात व्यक्ति कई बार उनका पीछा भी करता रहा। इससे वह काफी घबरा गई। हिम्मत जुटाकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 78, 79 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।