राहुल गांधी ने फोड़ा 'हाईड्रोजन बम': हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का आरोप, ब्राजील की मॉडल ने किया वोट.. सीएम सैनी पर हमला
punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 01:46 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज नई दिल्ली के AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने गुरु नानक जी का नाम लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम इस बार हरियाणा की बात करने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने आज चुनावी नतीजों पर 'हाईड्रोजन बम' फोड़ा। उन्होंने प्रदेश में 25 लाख वोट चोरी का आरोप लगाया।

हरियाणा के चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी का खुलासा
राहुल गांधी ने कहा कि हमें कई राज्यों से वोट चोरी की शिकायत मिलीं। हरियाणा एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी। पोस्टल बैलेट में भी कांग्रेस आगे थी। हरियाणा में वोट की चोरी पकड़ी गई। राहुल गांधी सीएम सैनी पर भी हमला किया। हरियाणा सीएम ने कहा था कि व्यवस्था हमारे पास है। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी हुई। एक ही नाम की युवती ने 22 बार वोटर डाला। वोट चोरी का ये ऑपरेशन सेंट्रलाइज था। यह एक ब्राज़ीलियाई लड़की है जिसने 10 मतदान केन्द्रों पर मतदान किया। हरियाणा में ऐसे ही 25 लाख वोटों की चोरी हुई। ये बूथ लेवल पर नहीं हो रहा है। हरियाणा की मतदाता सूची में ये युवती कैसे आई ? हरियाणा के वोटर्स में ब्राजील की मॉडल कैसे आई। 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर थे।
.jpg)
राहुल गांधी ने कहा कि 5 अलग-अलग कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी। हरियाणा में 8 में से एक वोटर नकली। वोटर लिस्ट में एक महिला ने 9 जगह मतदान किया। हरियाणा में एक फोटो पर 100 वोटर। वहीं नकली फोटो वाले एक लाख 24 हजार वोटर। दो बूथ पर एक फोटो का 223 बार इस्तेमाल किया गया। राहुल का आरोप-हरियाणा में जनादेश की चोरी हुई।इलेक्शन कमीशन ने सीसीटीवी डिलीट किया। 22779 वोट से कांग्रेस हरियाणा में हारी। 3.5 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। चुनाव आयोग बीजेपी की मदद कर रहा है।
बीजेपी नेता के घर पर 60 मतदाता रजिस्टर्ड। हरियाणा के एक पते पर 108 वोटर्स के नाम। उन्होंने कहा कि 9 जगहों पर पुरुष का नाम, तस्वीरें महिला की लगी। बच्चे की तस्वीर, उम्र 70 साल से ज्यादा लिखी। बुजुर्ग की तस्वीर, उम्र कम लिखी गई। एक ही महिला का नाम कई जगह पर, पता अलग-अलग। हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। बिहार में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। पूरे के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)