'हर बेटी के लिए आत्मसम्मान पहले पदक बाद में', विनेश फोगाट के समर्थन में राहुल गांधी

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2023 - 01:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेसलर विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज अपने एक्स हैंडल पर एक एक पोस्ट के जरिए विनेश के साथ एकजुटता जताई। राहुल ने इस पोस्ट में लिखा- देश की हर बेटी के लिए आत्मसम्मान पहले है, अन्य कोई भी पदक या सम्मान उसके बाद। आज क्या एक ‘घोषित बाहुबली’ से मिलने वाले ‘राजनीतिक फायदे’ की कीमत इन बहादुर बेटियों के आंसुओं से अधिक हो गई?

बता दें कि विनेश फोगाट कल अवार्ड लौटाने के लिए दिल्ली में PMO गई थी। उन्हें वहीं पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड को वहीं कर्तव्य पथ पर छोड दिया। अवार्ड जमीन पर रखने के बाद वह हाथ जोड़कर लौट आई। अवॉर्ड लौटाने पर विनेश ने कहा था- "मैं इंसाफ के लिए यहां पहुंची हूं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता, ये लड़ाई जारी रहेगी।"

वहीं विनेश से पहले बजरंग पूनिया भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटा चुके हैं। उन्होंने अपना अवॉर्ड प्रधानमंत्री के घर के बाहर फुटपाथ पर रख दिया था। बजरंग पूनिया ने विनेश के अवॉर्ड वापसी का वीडियो शेयर कर कहा था कि यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। महिला पहलवान इस वक्त सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static