राहुल गांधी सिर्फ रवनीत बिट्टू ही नहीं बल्कि देश की सेना के खिलाफ भी गलत बयानबाजी करते हैं : मोहनलाल बड़ौली

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 04:50 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रवनीत सिंह बिट्टू और सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू का ही नहीं बल्कि सिख समुदाय का अपमान किया है। अब राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी सड़कों से लेकर सदन तक राहुल गांधी की मोर्चाबंदी करने में जुट गई है। आज सोनीपत में बड़ौली के नेतृत्व में कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और उनसे माफी मांगने की बात कही गई।   

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पहले बिट्टू कांग्रेस में थे अब है बीजेपी में तो क्या हुआ। वो रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ ही नहीं बल्कि देश की सेना के खिलाफ भी गलत बयानबाजी करते हैं। सदन में उस किताब का जिक्र किया जिसको अभी तक प्रकाशित नहीं किया गया है। राहुल गांधी के सारे बयान देश और सेना के खिलाफ होते हैं।

मनेरगा पर विपक्ष के सवालों पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मजदूरों को हम 125 दिन की मजदूरी की गारंटी दे रहे हैं। भ्रष्टाचार को इस योजना से हमने बिल्कुल खत्म कर दिया है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कांग्रेस ने किया। पंजाब और हिमाचल में तो इस योजना को बंद ही कर दिया गया।

बड़ौली ने कहा कि चुनाव आयोग जब भी घोषणा करेगा हम चुनाव के लिए तैयार हैं। जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां-वहां बीजेपी जीत दर्ज करेगी। उचाना से बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री की सुप्रीम कोर्ट में याचिका रद्द होने पर बताया कि हम माननीय अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं और जो भी फैसला आएगा उसी पर चुनाव आयोग काम करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static