शिमला के लिए निकले राहुल गांधी अचानक पहुंचे सोनीपत, किसानों के साथ मिलकर खेतों में लगाई धान (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2023 - 08:20 AM (IST)

गोहाना(सुनील/संजीव):  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक सोनीपत के बरोदा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां उन्होंने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर फसल की जानकारी ली और मजदूरों के साथ धान भी लगाई। सूचना मिलते ही बहुत ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर गांव के खेतों में पहुंच गए थे और किसानों से बातचीत की। 

PunjabKesari


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। कुंडली पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक सोनीपत का रुख कर लिया और सोनीपत शहर से होते हुए गोहाना की ओर निकले। उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया और फिर मदीना गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने खेतों में लगाई जा रही धान के बारे में जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान लगाने के लिए पानी में उतर गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static