राहुल गांधी उस जगह को देखने गए,जहां पर 3 इडियट्स जाकर बैठे थे: अनिल विज
punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 04:12 PM (IST)

अंबाला(अमन): राहुल गांधी हाल ही में अपने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लेह यात्रा पर गए थे। जिस पर विज ने व्यंग कसा और कहा की राहुल गांधी तो वो जगह देखने गए थे,जहां 3 इडियट फिल्म के 3 इडियट्स जा के बैठे थे। वह ऐसी जगह ढूंढ़ते रहते हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर आरोप लगाया गया कि भाजपा नूंह जैसे हालात मध्यप्रदेश में करना चाहती है। इस बयान पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी नूंह दंगों की सच्चाई बाहर आना बाकी है। विश्व हिन्दू परिषद कोई कार्यक्रम करेगी तो बीजेपी दंगा क्यों करवाएगी। उन्होंने कहा कि दंगा तो कोई और करवाया है। जिसे मैं बेनकाब करूंगा और फिर कांग्रेस से सवाल पूछूंगा।
भारत के टुकड़े-टुकड़े होने का नारा लगाने वाले कन्हैया कुमार कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल हो गए हैं। जिस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि खून से खून मिल जाता है। कन्हैया कुमार भी टुकड़े-टुकड़े के नारे लगाता था और कांग्रेस ने भी देश के टुकड़े टुकड़े किए। इसलिए इनका ब्लड ग्रुप एक है। विज ने कांग्रेस को हत्यारी कांग्रेस करार देते हुए कहा की लाखों लोगों का कतल हुआ। करोड़ों लोग बेघर हो गए, महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ हुआ और ये सब देश विभाजन के समय हुआ।
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान दिया था कि PM मोदी सत्ता में वापस आए तो संविधान को बदलकर नरेद्र मोदी संविधान कर देंगे।इस बयान पर विज ने उन्हें अज्ञानी बताते हुए कहा कि संविधान हिन्दुस्तान के चुने हुए लोग यानी पार्लियामेंट बनाती है, वहां चुने हुए प्रतिनिधि बैठते हैं, लेकिन ललन सिंह ऐसा ब्यान देकर हिन्दुस्तान की व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ब्यान दिया था की मोदी ने नोटों का रंग अपनी जैकेट जैसा रखा है जिस पर विज ने भगवंत मान पर टिप्पणी की और कहा भगवंत मान को हर चीज में नोट नजर आते हैं , कौन किस रंग की जैकेट डाल रहा है इससे वह नोटों का मिलान करते हैं। क्योंकि उनकी सोच समझ में उनकी पार्टी में नोट नजर आते हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बने तो हम बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपए प्रति माह करेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। साथ ही दलितों और पिछड़ों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस पर भी विज ने पलटवार किया और कहा की हुड्डा पहले भी मुख्यमंत्री रहें है। क्या पहले राज्य में बुजुर्ग नहीं होते थे। पहले गैस के सिलेंडर नहीं होते थे, क्या पहले बिजली नहीं होती थी। तब इन्होंने फ्री क्यों नहीं की? विज ने कहा कांग्रेस की पाठशाला में लोगों को गुमराह करना सिखाया जाता है कि लोगों को मूर्ख बनाओ और राज करो और ये सिर्फ हुड्डा ही नहीं सारे देश में कांग्रेस यही कर रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)